राजनीति

कांग्रेस समेत कई दलों के दिग्गजों ने भाजपा का दामन थामा

ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष और दो जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सैकड़ों नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की

देहरादून। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस सहित अनेक दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रदीप गोयल, मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस शिव वर्मा, विजय वर्द्धन,, दिलीप कुमार भूतपूर्व ओएनजीसी अधिकारी, अजय कथूरिया पूर्व उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस, संजय बहल, संजय गुप्ता, हरीश विरमानी, राजेंद्र विरमानी, हेमंत महावर, शेखर फुलेरा, रितु बहल ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश रमोला, जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल, पुरूषोत्तम नौटियाल, गौरव चंद्र पूर्व महामंत्री कांग्रेस कमेटी, जयवीर चैहान पूर्व महामंत्री उत्तराखंड क्रांति दल, रविंद्र सिंह रांगड़ भी भाजपा में शामिल हुए।

उत्तरकाशी से पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस और जिला सहकारी बैंक के निदेशक शरत चौहान के नेतृत्व में विपिन सिंह पवार प्रधान, राजकुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, दिनेश सोनी प्रधान, विजय सिंह पवार, यशपाल सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा। उत्तरकाशी से ही अरविंद लाल सदस्य जिला पंचायत सदस्य, गौरव रमोला महामंत्री कांग्रेस कमेटी, थराली विधानसभा से सरवन सिंह रावत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कैलाश कुमार, प्यारेलाल, प्रदीप, गणेश कुमार ने भी भाजपा का दामन थामा।

हरिद्वार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने आज भाजपा में वापसी की है। उनके साथ प्रधान महकार सिंह प्रधान कमलजीत सिंह, मुकेश राठौर प्रधान, तहसील प्रधान, यूनुस प्रधान, अमरदीप सिंह, मिथुन राठौर, दिलशाद, मुकेश राणा, नवनीत सिंह, पप्पन सिंह, प्रहलाद चौधरी, सुधांशु चौधरी, ।

रुड़की जिले से सत्येंद्र गोस्वामी, आशीष सैनी, आकाश गिरी, मनीष गिरी, अमन गोस्वामी, रोहित सैनी, अनिल शर्मा, अंकित राहुल, अभिषेक कश्यप, रुड़की से बसपा नेता नीरज, अमन, संदीप, नरेंद्र, सुरेश, रोहित जयराम, जोगिंदर कुमार ने भाजपा का दामन थामा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री आदित्रू कोठारी, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button