स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने CHC सहिया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

802 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, अस्पताल की टीम ने दी निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से रविवार को सहिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ समाज की नींव गांवों से ही मजबूत होती है, इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सहिया में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस शिविर ने सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग होने का अवसर दिया और चिकित्सा सेवा को घर-घर तक पहुंचाने की श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाया।
रविवार को शिविर का शुभारंभ जगत राम जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दूरदर्शी मार्गदर्शन और प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।” उन्होंने कहा कि महाराज श्री का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचे ताकि कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवा का विस्तार है बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन का आग्रह किया।
शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। मेडिसिन विभाग से डॉ. आशुतोष और डॉ. माणिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंजलि, नाक-कान-गला रोग विभाग से डॉ. श्रेया तथा हड्डी रोग विभाग से डॉ. नितुल ने मरीजों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर के दौरान ग्रामीणों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर के दौरान एक मरीज के कान में फंसे लकड़ी के टुकड़े को डॉ. श्रेया द्वारा सफलतापूर्वक निकालने की प्रक्रिया भी की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान,  स्थानीय केम्प सहयोगी विक्रम सिंह तोमर, सरदार सिंह चौहान – ग्राम प्रधान दातनु, मनोज राठौर, कुंदन चौहान एवम गीता राम शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!