उत्तराखंड

ठक्कर बापा छात्रावास में पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार । ठक्कर बापा छात्रावास के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अकधिकारी चंद्र सिंह का शुक्रवार को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र समीर सिंह ने मुखागनी दी। घाट पर उन्हें अंतिम विदाई देने को परिजन, ठक्कर बापा छात्रावास के मंत्री प्रदीप बहुगुणा, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रतापनगर विधायक, विक्रम सिंह नेगी, सुन्दर लाल मुयाल, धनी लाल शाह, ड़ीएल शाह, किशन लाल, स्वराज विद्वान, जयप्रकाश, कमलापति, कैलाश पति, सुमेर चंद,दौलत कुंवर समेत बड़ी संख्या में स्व चंद्र सिंह के प्रशँ शक घाट पर मौजूद थे।

उससे पहले उनके नेहरु कॉलोनी स्थित आवास पर मंत्री खजान दास, आईएएस सुबर्द्धन, गोविन्द प्रसाद बहुगुणा समेतबड़ी संख्या में कई गणमान्य लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

दूसरी ओर पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्र सिंह के निधन पर ठक्कर बापा छात्रावास में एक शोकसभा की गयी।  सभा में चंद्र सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्ऱ़़द्धांजलि दी गयी। उनके निधन को समाज के लिए अपूारणीय क्षति बताते हुए ठक्कर बापा छात्रावास के टिहरी से नई टिहरी पुनर्वास में उनके योगदान का स्मरण किया गया। कहा गया कि दलित, शोषित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदो के उत्थान के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संस्था के मंत्री प्रदीप बहुगुणा, पूर्व अपर निदेशक शिक्षा मित्र लाल, जिला कांग्रेस टिहरी के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, सपना रावत, वीरेंद्र, ऋ़तिक, साहिल, हर्ष, सूरज, अंकित, सौरभ, राकेश, प्रिंस आदि प्रमुख थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!