शिक्षा

सुभारती विश्वविद्यालय की प्रो.नितिका कौशल को ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार’

मेडिकल एजुकेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण। रासबिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. नितिका कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार– 2026’ से सम्मानित किया गया।

शनिवार को Institute for Social Reforms and Higher Education Charitable Trust (ISRHE) द्वारा उज्जवल भवन आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने “Outstanding Contribution in Medical Education” श्रेणी में उन्हें यह  सम्मान प्रदान किया गया, जो मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली, समर्पित और दूरदर्शी योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।

उल्लेखनीय है कि प्रो. कौशल ने अपने नेतृत्व में छात्र कल्याण, शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यक्तित्व विकास तथा शोध उन्नयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल की हैं। उनके मार्गदर्शन में संचालित कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व और अकादमिक उत्कृष्टता को नई दिशा दी है।

सम्मान ग्रहण करते हुए उन्होंने भावुक स्वर में कहा, “यह सम्मान मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक संकल्प है। यह मेरे माता-पिता एवं परिवार के आशीर्वाद, मेरे गुरुओं के विश्वास और मेरे विद्यार्थियों के स्नेह का परिणाम है। मैं शिक्षा को सेवा और संस्कार का माध्यम मानते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करती रहूँगी।”

समारोह में विधायक सविता कपूर, संदीप सिंघल, अजय कुमार सिंह एवं सुरेश चंद्र बलूनी (यूजेवीएन) समेत शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा एवं नीति निर्माण से जुड़ी अनेक हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र सिंह, एनके यादव, एएचके उप्रेती, डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. अतुल शर्मा (अध्यक्ष, ISRHE) एवं डॉ. रेशु गुप्ता (सचिव, ISRHE) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button