चारधाम यात्रा

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, एक तीर्थयात्री की मौत, तीन घायल

एक तीर्थयात्री के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू कार्य जारी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के मलबे में दबकर एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। एक व्यक्ति के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। भारी वर्षा एवं घटना स्थल पर लगातार पत्थर गिरने के कारण सोमवार देर रात को रेस्क्यू कार्य रोक दिया गया था। आज सुबह रेस्क्यू कार्य पुनः शुरू किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि सोमवार शाम अत्यधिक वर्षा के कारण सोनप्रयाग (मुनकटिया) में कुछ यात्री लैंडस्लाइड की जद में आ गए थे। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, सेक्टर मजिस्ट्रेट घटना स्थल के लिए रवाना कर दिए गए। रेसक्यू टीम ने मलबे में से एक मृतक ओर तीन घायलों को निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग भिजवा दिया गया है।

रजवार ने बताया कि अभी भी एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। भारी वर्षा एवं घटना स्थल पर लगातार पत्थर गिरने के कारण सोमवार देर रात को रेस्क्यू कार्य रोक दिया गया था। आज सुबह रेस्क्यू कार्य पुनः शुरू किया गया है।

घायल
1. जेवश तिवारी (68), नेपाल
2. छगन लाल (40) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश
3. मनप्रीत सिंह (30), वेस्ट बंगाल

मृतक
1. गोपाल पुत्र भक्तराम (50), मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button