उत्तराखंड

गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने धूमधाम से मनाया 70वां स्थापना दिवस

संसारी माता प्रांगण़ में किया गया झंडारोहण

देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी के 70वें स्थापना दिवस पर आज अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग और उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुरुंग ने संसारी माता प्रांगण़ में गोर्खा संघ के सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की मौजूदगी मे झंडारोहण किया।

उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 1 मार्च 1957 को संस्थापक स्व. तुलबीर थापा द्वारा गोर्खा संघ चन्द्रबनी की स्थापना की गई थी। मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने बताया की 8 मार्च को सत्यनारायण कथा और उसके बाद अर्जुन क्षेत्री और राजेश मल्ल द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व प्रधान उत्तम सिंह थापा, पूर्व जीएम इंजीनियर मेघ बहादुर थापा, पूर्व अध्यक्ष प्रेम फुल्ला थापा, पूर्व अध्यक्ष इंद्र बहादुर थापा, पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र थापा,कृष्ण बहादुर थापा, मंदिर समिति की पूर्व उपाध्यक्ष सरिता थापा के अलावा गोर्खा संघ के सचिव महेश प्रधान, सहसचिव अनिल थापा, ऑडिटर सनम राना, राजेश मल्ल, नेत्र लाल राना, पदम थापा, रोबिन थापा, प्रेम बहादुर गुरुंग, राजन राई, देवेंद्र शाही, राम कुमार थापा, कमल बस्नेत, बुदेश राई, धन बहादुर थापा, अर्जुन क्षेत्री, लक्ष्मण क्षेत्री, शिवराज क्षेत्री, मनोहर क्षेत्री, मन बहादुर आले, मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग, सहसचिव पूजा क्षेत्री, कोषाध्यक्ष संगीता राई, सविता राना, प्रोमिला थापा, संगीता राना, बुद्धिसरा पवार, अनुराधा थापा सहित सभी ग्रामवासी मौजूद थे।

4/3 GR ने मनाया 64वां ध्वजारोहण
आज समस्त 4/3 ग्रुप परिवार की मौजूदगी में 64वां ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। कर्नल प्रदीप राना, मेजर नर बहादुर लिम्बु द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया। आज ही के दिन 1 मार्च 1963 को स्व. कर्नल दिलीप सिंह जी द्वारा स्थापना की गयी थी।

भूतपूर्व सैनिक सूबेदार रवि थापा ने पलटन की शौर्य गाथा कारगिल विजय के बारे मे बताया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी जवानों को कैप्टन पुष्कर अधिकारी द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन थापा द्वारा किया गया। इस मौके पर मेजर आरएस थापा, सूबेदार प्रेम सिंह आले, सूबेदार कमल थापा, कैप्टन त्रिलोक थापा, कैप्टन मनोहर थापा, कैप्टन ईश्वर थापा, कैप्टन सूरज थापा, मनोज थापा, मुकेश राना, संदीप थापा, हवलदार राजेश थापा, शोबीन थापा, राम बहादुर थापा, हवलदार बबलू थापा, नायब सुबेदार पंकज थापा, गजेन्द्र राना, महेंद्र थापा, राम बहादुर थापा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button