उत्तराखंड

सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री धामी

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प

  • मुख्यमंत्री ने किया ₹ 401.86 करोड़ की लागत की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाओं देते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें पुन: राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया था। इसके बाद इसी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। अब चार साल के बाद वो गर्व से कह सकते हैं कि वो संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में बाबा केदारनाथ की दिव्य धरा से कहा था कि “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसलिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के मुख से निकले इन शिवोमयी शब्दों को चरितार्थ करने के संकल्प को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते चार वर्षों में जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत कर नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का प्रयास किया है। वहीं, विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास का विजन प्रस्तुत किया है। इन्हीं प्रयासों से बीते चार वर्षों में राज्य ऐसी कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बना है जो किसी भी छोटे राज्य के लिए असंभव समझी जाती थीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य में जी-20 जैसे वैश्विक सम्मेलन की बैठकों का सफल आयोजन किया गया, वहीं राष्ट्रीय खेलों का भी भव्य आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, पहली बार उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया, जिसमें 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारा जा चुका है।

सरकार की प्रगति रिपोर्ट रखी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते चार साल में राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है और बीते एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई, साथ ही प्रतिव्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, वहीं स्टार्टअप की संख्या 7 सौ से बढ़कर साढ़े 17 सौ हो गई है। यही नहीं इस दौरान 2 लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी हैं। राज्य सरकार के सतत प्रयासों से रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

केंद्र ने भी सराहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 के सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखंड को प्रथम स्थान प्राप्त होने से राज्य सरकार के प्रयासों पर मुहर लगी है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी उत्तराखंड को एचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी भी प्राप्त हुई है। नीति आयोग द्वारा जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बीते चार वर्षों से लगातार देश में “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” होने का गौरव प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड को नेशनल लॉजिस्टिक्स इंडेक्स, स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्टेट एनर्जी एंड ग्रीन इंडेक्स जैसे कई राष्ट्रीय सूचकांकों में भी विभिन्न पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं। राज्य को खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी “राज्य खनन तत्परता सूचकांक’’ में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही, इसके लिए राज्य को 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए सख्त और पारदर्शी निर्णयों का ही परिणाम है कि आबकारी और खनन जैसे विभागों से राज्य को पहले की तुलना में कई गुना अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है।

नई कार्य संस्कृति विकसित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार देहरादून को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज देहरादून में लगभग 14 सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय केवल घोषणाएं होती थी, तब केंद्र से भेजा गए 1 रुपए में से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते थे। परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई कार्य संस्कृति का सूत्रपात कर शासन व्यवस्था से दलालों और बिचौलियों का सफाया करने का काम किया। इसलिए आज प्रदेश सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है उसे तय समय में पूर्ण कर उसका लोकार्पण भी करती है।

30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले प्रदेश में नकल और पेपर लीक के कारण प्रतिभावान युवाओं के सपने चूर-चूर हो जाते थे। इसलिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई। जिसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े 4 चार वर्षों में राज्य के 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। आज 100 से अधिक नकल माफिया जेल की हवा खा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में केवल छोटी मछलियों पर ही कार्रवाई होती थी। लेकिन आज प्रदेश में बड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है।

देवभूमि के देवत्व बचाने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देवभूमि के दैवत्व की रक्षा के लिए डेमोग्राफी को भी संरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। इसके लिए जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12  हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। साथ ही छद्म भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि संचालित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून लागू कर सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू किया है, जिसे देशभर के राष्ट्रवादी सोच के लोगों ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष से जुलाई से उत्तराखंड में सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कनक चौक से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में प्रतिभाग किया, साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी,  खजान दास, राम सिंह कैडा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल,  मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, सविता कपूर, मुन्ना सिंह चौहान,  बृजभूषण गैरोला, मुख्य सचिव आनंद वदर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव डॉ आरके सुधांशु, एल. फैनई,डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एसएन पांडेय और आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल उपस्थित रहे।
₹ 401.86 करोड़ की लागत की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड कार्यक्रम में ₹ 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹ 99.44 करोड़ की 33 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹ 302.42 करोड़ की 41 विकास योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

लोकार्पण

  • ₹ 7898.74 लाख की लागत से नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत सपेरा बस्ती में आई० एण्ड डी० एवं 15 एम.एल.डी, एस.टी.पी निर्माण का कार्य।
  • ₹ 2846 लाख की लागत से आराघर चौक से मोधरोवाला तक ट्रक सीवर बिछाना।
  • ₹ 1903.59 लाख की लागत से  देहरादून शहर के सहारनपुर चौक से पथरीबाग चौक तक ट्रक सीवर लाइन योजना।
  • ₹ 1860.04 लाख की लागत से  देहरादून शहर के इंदिरानगर आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र की जलोत्सारण पुनर्गठन योजना।
  •  ₹ 754.28 लाख की लागत से इंदिरा नगर देहरादून में निर्मित 5 एम.एल.डी के एस.टी.पी. में एस.पी.एस निर्माण सीवर राईजिंग में बिछाने एवं तत्संबन्धी कार्य.
  • ₹ 740.84 लाख की लागत से देहरादून शहर के ओम सिटी एवं कुसुम विहार क्षेत्र में सीवर लाइन योजना।
  • ₹ 659.31 लाख की लागत से चमन विहार सीवरेज योजना।
  • ₹ 432.13 लाख की लागत से शव विच्छेदन गृह, चन्दरनगर परिसर में सी.एम. एस.डी. स्टोर, शीत श्रंखला (प्रतिरक्षण) एवं सभागार के निर्माण कार्य।
  •  ₹ 496.89 लाख की लागत से आर.आई.डी.एफ योजनान्तर्गत हीफर रियरिंग फार्म पशुलोक ऋषिकेश के अतिरिक्त आवश्यक निर्माण कार्य.
  • ₹ 167.49 लाख की लागत से रा.औ.प्र० संस्थान, चकराता में बालिका छात्रावास (20 शैय्या) एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कार्य।
  • ₹ 661.69 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विकास खण्ड डोईवाला के अन्तर्गत ऋषिकेश क्षेत्र में पशुलोक बैराज डाउनस्ट्रीम की और गंगा के दायें तट पर शारदापीठ घाट एवं मीराबेन घाट का निर्माण कार्य।
  • ₹ 236.24 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विकासखण्ड चकराता में 03 पर्वतीय नहरों के जीर्णोद्वार की योजना (कफना, खरकोटा, चायला नहर)।
  • ₹ 143.08 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विकासखण्ड चकराता में 04 पर्वतीय नहरों के जीर्णोद्वार की योजना (कुन्ना, कचटा, राठू, नाडा नहर),
  • ₹ 452.74 लाख की लागत से विकासखण्ड कालसी में ग्राम पुरानी कालसी एवं जामुनस्रोत में अमलावा नदी से बाढ़ सुरक्षा योजना
  • ₹ 290.96 लाख की लागत से विकासखण्ड चकराता में तहसील त्यूनी के अन्तर्गत ग्राम गुण्डा (ग्राम पंचायत बृनाड बास्तील) में स्टेडियम पोस्टमार्टम हाउस, तहसील एवं बस्ती की टॉस नदी से बाढ़ सुरक्षा योजना (बांये तट पर)
  • ₹ 464.66 लाख की लागत से विकासखण्ड चकराता में तहसील त्यूनी के अन्तर्गत ग्राम गुण्डा (ग्राम पंचायत बृनाड बास्तील) में स्टेडियम पोस्टमार्टम हाउस, तहसील एवं बस्ती की टॉस नदी से बाढ़ सुरक्षा योजना।
  • ₹ 52.85 लाख की लागत से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला (हाथीबड़कला) के खाले में सर्वे झील से सालावाला पुल तक बैड का निर्माण कार्य।
  • ₹ 383.56 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विधानसभा राजपुर के अन्तर्गत चन्दरनगर क्षेत्र के बरसाती नाले की जल निकासी की योजना का लोकार्पण किया गया।
  • ₹ 70.74 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला मे ग्राम सभा रामनगर डांडा के ग्राम मिढ़ावाला में कलम सिंह के घर से सुनील के घर तक मार्ग का निर्माण कार्य।
  • ₹ 337.85 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के अन्तर्गत श्यामपुर के भल्लाफार्म नं० 8 में विभिन्न आन्तरिक मार्गो का निर्माण कार्य।
  • ₹ 119.96 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में पंचायत घर नकरौन्दा से रेलवे फाटक 31 की तरफ डामरीकरण का कार्य।
  • ₹ 60.87 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षत्र डोईवाला के वार्ड नं0 2, 3 एवं ग्राम पंचायत कालूवाला में आन्तरिक मार्गो का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य।
  • ₹38.45 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत  विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत कोठारी मोहल्ला वार्ड नं० 5 के “खाली क्षेत्र” में श्री धनीराम उनियाल की दुकान के बाद से होते हुए श्री सदानन्द उनियाल के घर तक मार्ग का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य
  • ₹ 25.83 लाख की लागत से कृषि निवेश केन्द्र, मारखमग्रान्ट का लोकार्पण।
  • ₹ 457.66 लाख की लागत से जगतपुर से दुधई मोटर मार्ग अपग्रेडशन का लोकार्पण।
  • ₹414.13 लाख की लागत से पैधा से मझौन मोटर मार्ग अपग्रेडशन।
  • ₹472.92 लाख की लागत से मुंशीघाटी से ध्वैरा देऊ मोटर मार्ग।
  • ₹ 1884.02 लाख की लागत से कोटी डिमऊ मोटर मार्ग।
  • ₹ 255.72 लाख की लागत से जमनीपुर से जामनखाता मोटर मार्ग।
  • ₹983.17 लाख की लागत से बाड़वाला-जुड्डो मटोगी मोटर मार्ग।
  • ₹ 389.70 लाख की लागत से ढकरानी हाईडिल कलोनी मोटर मार्ग।
  • ₹117.88 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज, माजरीग्रांट, डोईवाला, देहरादून में भवन निर्माण।
  • ₹ 122.20 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज, गुनियालगांव, सहसपुर, देहरादून में भवन निर्माण।
  • ₹124.74 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज बाड़वाला, विकासनगर देहरादून में भवन निर्माण।
  • ₹ 124.69 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज, ग्वासापुल, चकराता, देहरादून में भवन निर्माण।
  • ₹106.78 लाख की लागत से  राजकीय इण्टर कालेज, पॉजिटिलानी, कालसी, देहरादून में भवन निर्माण।
  • ₹ 239.50 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज लखवाड, ब्लाक कालसी, देहरादून में भवन निर्माण।
  • ₹ 295.07 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज कोटी कालोनी, ब्लाक कालसी, देहरादून में भवन निर्माण।
  • ₹ 249.94 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिद्दरवाला का निर्माण।
  • ₹ 2747.98 लाख की लागत से मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई मे 100 शैययायुक्त चिकित्सालय का एंव आवासीय भवनो का निर्माण कार्य।
  • ₹ 157.60 लाख की लागत से श्री साधुराम इण्टर कालेज देहरादून में बाल भिक्षु/कूड़ा बीनने वाले बच्चों के पुनर्वास हेतु कम्प्यूटर कक्ष /ऑडिया-विडियो कक्ष/मनोरंजन कक्ष एवं साहसिक क्रीड़ा हेतु भवन निर्माण कार्य।

    शिलान्यास

  • ₹ 905.20 लाख की लागत से रिंग फैंस (राज्य सैक्टर) कार्यक्रम के अन्तर्गत देहरादून शहर के साकेत कॉलोनी, कैनाल रोड (जोन-सी के छुटे हुये क्षेत्र) सीवरेज योजना
  • ₹ 385.78 लाख की लागत से विधानसभा मसूरी में ग्राम पंचायत सेरकी में बांदल नदी के दांये तट पर बाढ़ सुरक्षा योजना।
  • ₹ 288.75 लाख की लागत से विधानसभा मसूरी में ग्राम घन्तु का सेरा में बांदल नदी के दांये तट पर बाढ़ सुरक्षा योजना
  • ₹ 497 लाख की लागत से डोईवाला विकासखण्ड के अन्तर्गत सुसवा नदी के दोनों किनारों पर स्थित कुड़कावाला बस्ती की बाढ़ सुरक्षा कार्य।
  • ₹ 256.68 लाख की लागत से विकासखण्ड डोईवाला में जाखन नदी के दांये तट पर स्थित ग्राम अठूरवाला  वाला वार्ड संख्या-09 (सुनार गांव) की जाखन नदी से बाढ़ सुरक्षा कार्य।
  • ₹183.05 लाख की लागत से विकासखण्ड डोईवाला में बालावाला नहर के कमाण्ड क्षेत्र में आ रहें कुलावों के पुनरोद्धार कार्य की योजना।
  • ₹ 427.55 लाख की लागत से डोईवाला विकास खण्ड में ठाकुरपुर नहर, खैरीखुर्द नहर, गढ़ी मयचक नहर, श्यामपुर नहर, एवं खैरी कला नहर के पुनरोद्वार निर्माण की योजना ।
  • ₹207.27 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासगनर में चिलियों नहर की जीर्णोद्धार की योजना।
  • ₹ 167.34 लाख की लागत से विकासनगर विकासखण्ड में ढालीपुर नहर के जीर्णोद्धार की योजना
  • ₹ 270.27 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासनगर के अन्तर्गत कटापत्थर नहर के रीच 4.500 किमी से 5.800 किमी (बाडवाला) के मध्य नहर का सुरक्षात्मक कार्य की योजना।
  • ₹ 479.24 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासनगर के अन्तर्गत ढकरानी नहर जीर्णोद्धार की योजना।
  • ₹ 345.37 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासनगर में रामबाग नहर की जीर्णोद्धार की योजना।
  • ₹ 348.75 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विकासखण्ड विकासनगर में फतेहपुर नहर के जीर्णोद्धार की योजना
  • ₹155.29 लाख की लागत से  विकासखण्ड सहसपुर में नाबार्ड मद के अन्तर्गत डूंगा नहर के जीर्णोद्वार कार्य की योजना।
  • ₹278.30 लाख की लागत से विकासखण्ड सहसपुर के अन्तर्गत पं० श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहर एंव कुलावों के जीर्णोद्वार की योजना।
  • ₹ 430.85 लाख की लागत से विकासखण्ड सहसपुर में आसन नहर की जीर्णोद्धार की याजना।
  • ₹138.45 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासनगर के अन्तर्गत डोबरी नहर के कुलावो एंव डोबरी फीडर की जीर्णोद्धार की योजना।
  • ₹ 430 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत सुसवा नदी के दोनों तटों पर दूधा देवी पुल के डाउनस्ट्रीम में बाढ सुरक्षा योजना ।
  • ₹ 77.52 लाख की लागत से राजकीय कृषि बीज भण्डार, सहसपुर।
  • ₹ 1306.64 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में नागल ज्वालापुर से डोईवाला के मध्य सड़क का चौडीकरण का कार्य।
  • ₹ 144.49 लाख की लागत से राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में ग्राम ककनावा, लेखक गाँव, सिन्धवालगॉव मोटर मार्ग का विस्तारीकरण, सुधारीकरण एवं दीवारों का निर्माण / पुननिर्माण का कार्य।
  • ₹ 284.77 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ग्राम सभा हरिपुरकलां में विभिन्न आन्तरिक मार्गो का निर्माण कार्य।
  • ₹ 83.88 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ग्राम पंचायत छिद्दरवाला के वार्ड संख्या 1, 3, एवं 11 के आन्तरिक मार्गों का निर्माण।
  • ₹179.49 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत  विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में गुमानीवाला वार्ड सं0 14 में आकाशीय भैरव मन्दिर मुख्य मार्ग एव आन्तरिक मार्गों का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा निर्माण।
  • ₹ 166.90 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ग्राम सभा छिद्दरवाला चकजोगीवाला में विभिन्न सम्पर्क मार्गो का निर्माण।
  • ₹ 135.58 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ग्रामसभा खैरीकलां में माधव सिंह पयाल के घर से राजेन्द्र सिंह नेगी के घर तक एवं अन्य लिंक मार्गो का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा निर्माण।
  • ₹ 248.14 की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत  विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में श्यामपुर के भल्लाफार्म नं0 10 एवं 20 में विभिन्न आन्तरिक मार्गो का निर्माण कार्य।
  • ₹ 73.86 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के रानीविहार, मौजा रानीपोखरी की आवासीय कालॉनी के विभिन्न आन्तरिक मार्गो का निर्माण।
  • ₹ 53.19 लाख की लागत से  विधानसभा क्षेत्र स डोईवाला के वार्ड नं. 10 भानियावाला के विभिन्न मार्गों का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा मार्ग निर्माण कार्य।
  • ₹43.62 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के ग्राम पंचायत थानों (तलाई) में अवशेष कच्चे मार्ग का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा सतह सुधारीकरण का कार्य।
  • ₹ 150.88 लाख की लागत से रा०इ०का० बुल्लावाला, डोईवाला, देहरादून में भवन निर्माण।
  • ₹ 149.62 लाख की लागत से रा०इ०का० सोरना डोभरी, विकासनगर, देहरादून में भवन निर्माण ।
  • ₹ 649.82 लाख की लागत से दक्षिण शाखा के अन्तर्गत राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में पेयजल योजना का सुदृढीकरण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button