Uncategories

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भट्ट का जोरदार स्वागत

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। आज विधानसभा भवन में रिटर्निंग ऑफिसर ने महेंद्र भट्ट निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद महेंद्र भट्ट ने सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहंुचे और राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया।
उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन मे आतिशबाजी और नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उनका स्वागत कर अपना आशीर्वाद दिया।
पार्टी मुख्यालय में स्वागत समारोह में भट्ट ने कहा कि जब उन्होंने सामाजिक राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी तो कभी भी किसी पद की कल्पना नहीं की थी और हमेशा एक ही भाव संगठन में काम करने का रहा। उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के स्नेह का नतीजा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा किया है। शीर्ष नेताओं का आभार करते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सबकी उम्मीदों पर में खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही कहा कि उच्च सदन में पहुंचकर एक सीढ़ी और बढ़ने से अब जनता की बात को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करूंगा।
भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि अब हमे मोदी के संकल्प, अगले 100 दिन कोई विश्राम नही को आगे बढ़ाना है । उन्होंने कहा कि मोदी के हृदय में देवभूमि बसता है लिहाजा पांचों लोकसभा सीट प्रचंड बहुमत से जितानी है । देश मोदी जी और प्रदेश धामी जी के नेतृत्व में विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है, हमे उनके हाथों और अधिक मजबूती देनी है ।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक कहा कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि सबने भट्ट को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक पूर्ण निष्ठा से संगठन का काम करते देखा है। भट्ट का राज्यसभा जाना संगठन की सोच, जमीनी पकड़ और निष्ठापूर्वक भाव से पार्टी कार्य करने का परिणाम है, जो प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चैधरी, विधायक खजान दास, सविता कपूर, उमेश काऊ, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभनंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, मुकेश कोली, पुष्कर काला, अनिल गोयल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, आशा नौटियाल, सौरभ थपलियाल, विपिन कैंथोला, कर्नल कोठियाल, दायित्वधारी शमूम काजमी, मधु भट्ट, विनोद उनियाल, चंडी प्रसाद भट्ट, राकेश गिरी, राजेंद्र नेगी, कमलेश उनियाल, अनीता ममगाई, हनी पाठक, सुभाष बड़थ्वाल, दीप्ति रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button