उत्तराखंड

बड़कोट में पेयजल आंदोलन और तेज, भूखहड़ताल पर बैठे संत केशवगिरी महाराज

बड़कोट। नगर पालिका बड़कोट में पेयजल संकट दूर करने की मांग को लेकर एक महीने से चल रहा आंदोलन और तेज हो गया है। शनिवार को हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज जी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
इससे पहले नगरवासियों ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से तहसील तक ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। नगरवासियों ने सरकार से तिलाड़ी पेयजल पम्पिंग योजना को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की।

इधर, तहसील परिसर में चार सूत्रीय मांगो के निस्तारण के लिए क्रमिक धरना अब अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील करते हुए भुखहड़ताल को नगर के सभी वार्ड वासी भारी संख्या में समर्थन देने पहुँचे।

नगरवासियों का कहना है कि जब तक पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति नही मिल जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि छोटी योजना से बड़कोट का पेयजल संकट कम नही होगा। यमुना नदी से पेयजल पम्पिंग योजना एक मात्र उपाय है। शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू हो गयी है ,धरना स्थल पर स्वामी केशवगिरी महाराज ने सरकार से जल्द पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि जन जन पानी के लिए 4 महीने से परेशान है और जनता की पीड़ा को समझते हुए भूखहड़ताल का प्रण किया ,सरकार जल्द विचार करे।

पहले दिन अनिश्चितकालीन धरने में बैठने वाले  जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सहकारी समिति अध्यक्ष अजय रावत, प्रवीन सिंह रावत, दिपेंद्र मिश्रवान और जय सिंह चौहान बैठे। जबकि, प्रदर्शन में पूर्ण सिंह रावत, अजय सिंह बडिया, पूरण फर्स्वाण, विजय सिंह भक्त, होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा, राजाराम जगूड़ी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, संजय अग्रवाल, नरोत्तम रतूड़ी, सत्य प्रसाद, पीएन नौटियाल, कपिल राणा,नीरज रावत, सोबेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, यशवंत रावत, शांति प्रसाद, तेग सिंह, मनवीर सिंह, झावर सिंह राणा, सोहन गैरोला, तरवीन रामप्रकाश , ललिता भंडारी, ममता, देवेश्वरी चौहान,अमित, जयशीला, सरिता, गीता, बबिता, कमला देवी, सोना देवी, स्वतंत्री देवी, एलासी, जगदम्बा, मनीषा,रीना, सुमन चौहान, राजकुमारी, भारती, गोपाल भंडारी, महिपाल, मंजू गौड़ ,निशा, शकुंतला, बनिता, असरफी, ठाकुरी देवी, विजयपाल ,प्रवीन जगदीश ,दलवीर सिंह, सुनपायी, राजेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों नगरवासी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button