
रुड़की। रुड़की तहसील में सविधान दिवस पर तहसील के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने संविधान की शपथ ली।
तहसीलदार ने सभी उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ करवाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हमारा संविधान न केवल हमारे देश की आत्मा है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आधारशिला भी है। इसे समझना और इसका पालन करना हम सभी का नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है।”
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों समता, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय का पालन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे संविधान के आदर्शों को अपने दैनिक कार्यों और आचरण में आत्मसात करेंगे और देश को एक सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र बनाने में योगदान देंगे।



