अपराध

रानीपोखरी में निर्माणाधीन मकान में मिले शव की गुत्थी सुलझी

पैसों के लेने-देन को लेकर मजदूर ने सिर पर हथौड़ा मारकर मिस्त्री की कर दी थी हत्या

देहरादून। रानीपोखरी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पैसों के लेने-देन को लेकर हुए झगड़े में मजदूर ने मिस्त्री के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंदकर वह फरार हो गया। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

26 फरवरी 26 को थाना रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली कि नीम करौली मन्दिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान के अन्दर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने उसे जौलीग्रान्ट हास्पिटल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की शिनाख्त बबलू के रुप में हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने मौके पर फारेंन्सिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाने के साथ-साथ जरुरी साक्ष्य एकत्रित किए।

27 फरवरी को मृतक के भाई प्रमोद पुत्र रिक्खी राम निवासी ग्राम जरही मोतीपुर, बहराईच, उत्तर प्रदेश ने बबलू के साथ मजदूरी करने वाले पप्पू साहनी पुत्र रामशरण निवासी वार्ड न0 7 बांक बैंक बेगूसराय शहर बिहार द्वारा उसके भाई की हत्या करने के संबंध में थाना रानीपोखरी में तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना रानीपोखरी पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने आज फरार आरोपी पप्पू साहनी को भूईया मन्दिर थानों रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह और बबलू धारकोट क्षेत्र में एक निर्माणाधीन घर पर मजदूरी कर रहे थे। 22 फरवरी की रात्रि को पैसों के लेन-देन को लेेकर उनमें विवाद हो गया था। उसने बबलू के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे बबलू बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसने बबलू को उठाने का प्रयास किया गया, पर उसके शरीर में कोई हलचल न होते देख वह घबरा गया तथा अगले दिन सुबह बबलू पर कम्बल डालकर कमरे में बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button