राजनीति

अंकिता हत्याकांड की CBI जांच की घोषणा का हश्र भी पेपर लीक केस जैसा होता दिखाई दे रहाः गणेश गोदियाल

-काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में लीपापोती कर रही सरकार और पुलिस

  • -खंड-खंड में बटी है भाजपा, अरविंद पांडे ने धामी के खिलाफ बोलना शुरू किया तो दूसरे गुट वालों में उन्हें अपने गुट में शामिल करने की लग गई होड़

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में जनता के आक्रोश को देखते हुए आनन-फानन में सीबीआई जांच की आधी-अधूरी घोषणा तो कर दी, लेकिन इस घोषणा का हश्र भी पेपर लीक केस की सीबीआई जांच की घोषणा जैसा ही हो रहा है। इन दोनों मामलों में सीबीआई की तरफ से अभी तक कोई बयान आया या नहीं आया है, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कराने के लिए राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है, इसीलिए धामी सरकार जांच में पहले दिन से ही लीपापोती करती आई है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो अंकिता को न्याय दिलाने के लिए फिर से आन्दोलन शुरू किया जायेगा।

गोदियाल ने कहा कि काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है और न ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है। पुलिस विभाग द्वारा मामले में लीपापोती के लिए कुछ पुलिस कर्मियों को रुद्रप्रयाग एवं चमोली भेजा गया है। उन पुलिस कर्मियों को आम जनता की सुरक्षा की बजाय मुख्यमंत्री की सुरक्षा में क्यों नहीं लगाया गया?

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी की बात कहने वाली भाजपा पहले अपने गिरेवां में झांक कर देखे। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के घर चाय पीने के लिए प्रदेश के कई भाजपा नेता उत्सुक थे। हेलीकॉप्टर भी तैयार था पर अचानक कुछ हुआ और प्लान कैंसिल हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से कह रही है कि भाजपा खंड-खंड में बटी हुई है तभी जैसे ही अरविंद पांडे ने धामी के खिलाफ बोलना शुरू किया उसे अपने गुट में शामिल करने वालों की होड़ लग गई।

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी होर्डिंग- पोस्टर में किसकी फोटो लगाए, ये उसकी मर्जी है पर दुष्यंत गौतम की फोटो अचानक भाजपा के बैनर-पोस्टर से गायब होना ये बता रहा है कि कहीं ना कहीं भाजपा भी ये मान रही है कि दुष्यंत गौतम ही अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी हैं और भाजपा ऐसे लोगों से इतने विलम्ब में दूरी बनाकर जनता की आंख में धूल झोकने की कोशिश है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकार वार्ता से पहले जम्मू कश्मीर के डोडा में सड़क हादसे में शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, सोशल मीडिया के अभिनव थापर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!