
देहरादून। पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। सोहन सिंह चमोली में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात थे।

शासन ने पिछले महीने विजय थपलियाल को उनके मूल विभाग में भेज दिया था। तब से रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा मुख्य कार्याधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी देख रहे थे।



