अपराध

हेली सेवा को लेकर साइबर ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने कसा शिकंजा

471 फर्जी लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबर किए ब्लॉक

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर द्वारा गठित साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स ने यात्रा के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है।

यात्रा शुरू होने से पहले ही हेलीकॉप्टर सेवाओं और नामी कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकेल कसते हुए फोर्स द्वारा अब तक कुल 471 संदिग्ध माध्यमों (वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज व मोबाइल नंबर) को ब्लॉक किया गया है। चिह्नित किए गए 260 फेसबुक पेजों में से 205 पेजों को सफलतापूर्वक टेक डाउन (बंद) करा दिया गया है। साथ ही 16 संदिग्ध इंस्टाग्राम खातों को ब्लॉक करने हेतु रिपोर्ट किया गया है। ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 164 मोबाइल नम्बरों को टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और व्हाट्सएप के माध्यम से ब्लॉक करा दिया गया है। साइबर अपराधियों द्वारा उपयोग किए जा रहे 5 बैंक खातों की जांच की गई, जिनमें से 1 खाते को तत्काल श्डेबिट फ्रीजश् कर दिया गया है। अन्य खातों पर भी फ्रीजिंग की प्रक्रिया तेजी से जारी है। हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर श्रद्धालुओं को झांसा देने वाली 34 संदिग्ध वेबसाइट्स को डोमेन रजिस्ट्रार के माध्यम से रिपोर्ट कर बंद कराया गया है।

रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग केवल एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ के माध्यम से ही करें। किसी भी अन्य विज्ञापन, फेसबुक लिंक या व्हाट्सएप मैसेज के झांसे में न आएं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करना आपकी मेहनत की कमाई के लिए जोखिम भरा हो सकता है। यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना विलम्ब किए तत्काल 1930 डायल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button