Uncategoriesराजनीति

महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरू

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के लिए लाॅंच की वेबसाइट, 10 लाख महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

देहरादून। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने आज अपने 40वां स्थापना दिवस पर देशभर में महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत की। देहरादून में प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सदस्यता अभियान के लिए हेतु वेबसाइट लांच की।

ज्यौति गैरोला ने कहा कि प्रदेशभर में 10 लाख महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभी जिलों महिला में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। उसके बाद ब्लॉक और बूथ लेबल तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। ज्योति रौतेला ने कहा कि सदस्यता अभियान ऑनलाइन होगा, जिसमें हर वर्ग की महिलाएं 5 साल तक के लिए महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती हैं। सदस्यता के लिए मात्र 100 रुपय ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी, जिसके बाद सदस्य को ऑनलाइन सदस्यता सर्टिफिकेट प्राप्त होगा।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, पम्फलेट, बैनर, सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाएगा। महिला कांग्रेस संगठन की नई वेबसाइट पर महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच मिलेगा, साथ ही संगठन की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, चन्द्रकला नेगी, पायल बहल, मीना रावत, निधि नेगी, पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवारी, अमृता कौशल, अनीता दास, देवेन्द्र कौर आदि अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button