उत्तराखंड

गोर्खा संघ चन्द्रबनी की त्रेमासिक सभा में सेना में पदोन्नत और सेवानिवृत्त सदस्यों का सम्मान

देहरादून। चन्द्रबनी स्थित गोर्खा संघ धर्मशाला में आज गोर्खा संघ चन्द्रबनी और संसारी माता संसारी माता मंदिर समिति द्वारा त्रेमासिक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग ने की। सभा में सबसे पहले दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सचिव महेश प्रधान ने पिछली त्रेमासिक सभा मे हुए बातचीत विवरण को संक्षिप्त मे बताया। अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग ने अर्जुन पोड़ेल और राजन राई को गोर्खा संघ की सदस्यता दिलाई।

पूर्व अध्यक्षों ने सेना में पदोन्नत व सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों का खाता ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया। पूर्व प्रधान व पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा द्वारा आनरेरी कप्तान पद पर पदोन्नति होने पर सुनील थापा का स्वागत व सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष आरएस थापा ने सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होने पर मोहन सिंह राना मगर का स्वागत व सम्मान किया। पूर्व महाप्रबंधक मेघ बहादुर थापा ने सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होने पर दीपक प्रधान का स्वागत व सम्मान किया। पूर्व अध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होने पर महेश प्रधान का स्वागत व सम्मान किया। पूर्व अध्यक्ष इंद्र बहादुर थापा ने नायक पद में पदोन्नति होने पर समीर थापा का स्वागत व सम्मान किया।

सभा शुरू होने से पहले पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार राई के निवास पर जाकर अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग ने उनके सफल कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने स्थापना दिवस और सत्यनारायण कथा के सफल आयोजन पर मंदिर समिति कार्यकारिणी व गोर्खा संघ कार्यकारिणी एवं समस्त ग्रामवासी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि आरएस थापा के पुत्र संजय थापा ने अपनी माता स्व. शकुंतला थापा की स्मृति मे मंदिर मे एम्प्लीफायर एवं दो स्पीकर क्रय हेतु 21000 रुपये की धनराशि दी। इसके लिए सभी ग्रामवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुरुंग गोर्खा के अलावा संघ पदाधिकारी व कार्यकारिणी में सचिव महेश प्रधान व सहसचिव अनिल थापा, ऑडिटर सनम राना, राजेश मल्ल, नेत्र लाल राना, पदम थापा, रोबिन थापा, प्रेम बहादुर गुरुंग, राजन राई, कमल बस्नेत, बुदेश राई, धन बहादुर थापा, मंदिर समिति सचिव विनीता गुरुंग, सहसचिव पूजा क्षेत्री,कोषाध्यक्ष संगीता राई, पूर्व उपाध्यक्ष रीता गुरुंग, कल्पना थापा,कृष्ण बहादुर थापा, पूर्व महासचिव भोला बहादुर थापा, पूर्व सचिव दिल बहादुर थापा, लक्ष्मण क्षेत्री, शिवराज क्षेत्री, तेज बहादुर क्षेत्री, मन बहादुर आले, कमान सिंह, दीपक गुरुंग सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!