स्वास्थ्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य में सुधार, देहरादून में चल रहा उपचार

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार है। आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उनका हालचाल जानने अस्पतालपहुंचे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोहर हैं। कल के मुकाबले आज उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। मंत्री जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
आगरा में जगदगुरु आचार्य रामभद्राचार्य की तबीयत खराब होने के बाद उनको एयर एंबुलेंस से देहरादून लाया गया जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button