उत्तराखंड

सुंदर लाल बहुगुणा के नाम पर हिमाचल प्रदेश में सभा भवन का लोकार्पण

साहो (हिप्र)। हिमाचल प्रदेश के साहो गाँव में शुक्रवार को “पर्यावरण चेतना एवम् ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र” साहो के सभा भवन का लोकार्पण स्वर्गीय श्री सुन्दर लाल बहुगुणा के नाम से किया गया । इस मौक़े पर कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि प्रख्यात पर्यावरणविद सुन्दर लाल बहुगुणा के सुपुत्र प्रदीप बहुगुणा ने कहा कि साहो गाँवों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करने वालों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा वन पर गाँवों के अधिकार की बात करते थे।गाँवों के आसपास एकल और व्यापारिक प्रजाति के पौधों की बजाय खाना, चारा.रेशा,खाद और जलाऊ लकड़ी प्रदान करने वाले पौधे लगाने की वे बात करते थे।इसके लिए उन्होंने फाइव एफ ट्री का नारा दिया था। उनका कहना था कि वनों की मुख्य देन आक्सीजन, मिट्टी और पानी है। इसे अब पूरा विश्व मान रहा है।
चेतना केन्द्र के सदस्य सचिव श्रत्न चंद शर्मा ने सुन्दर लाल बहुगुणा के समाजोपयोगी कार्यों व पर्यावरण संरक्षन में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नाम पर चेतना केन्द्र में स्थित समा भवन का नामकरण व लोकार्पण किया गया। मुख्य संरक्षक कुलभूषण उपमन्यु, हिमालयन नीति अभिमान के गुमान सिंह समेत कई प्रबुद्ध व्यक्तियों ने सभा को सम्बोधित किया।

इस मौके पर सुखदेव,चंबा महाविद्यालय के प्राचार्य विद्यासागर शर्मा,उद्यान उप निदेशक प्रमोद शाह,ग्राम प्रधान पूजा शर्मा, धनु देवी, दर्शन देवी, मनोज, उमकान्त, निर्मला,विमला शर्मा, राजेंद्र कुमार.सुखदेव, डॉ मंजू बहुगुणा, देशराज, विवेक समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button