उत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री धामी का पुरोला में रोड शो, मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील

पुरोला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पुरोला बाजार में रोड शो कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

रोड शो के दौरान उपस्थित जनसैलाब ने मोदी, धामी और महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी की। रोड शो में चुनावी रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लोगों ने जमकर फूल बरसाए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा की। हजारों की संख्या में लोगों के हुजूम के साथ रोड शो जनसभा स्थल पर पहुंचा।।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सैकड़ों वर्षों से भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बन पाया। आज मोदी ने विशाल मंदिर का निर्माण करवा दिया। वहीं, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटा दिया। ये सब आप लोगों के वोट की ताकत थी, जिसे मोदी ने करके दिखाया। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए और तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए टेहरी लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व विधायक मालचंद, उत्तरकाशी जिले की प्रभारी नीरू देवी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ,रमेश चौहान, विधानसभा प्रभारी लोकेंद्र सिंह विष्ट, पूर्व अनुसूचित जाति आयोग सदस्य डा. स्वराज विद्वान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, गंगोत्री के प्रभारी जगत सिंह चौहान, अमीचंद शाह, मोरी प्रमुख बचन पंवार, पूर्व प्रमुख सुलोचना गौड़, जिला महामंत्री पवन नौटियाल , अमित चंद शाह, आनंदी राणा, अनीता परमार, मंडल अध्यक्ष पुरोला जगमोहन पंवार, मोरी के मंडल अध्यक्ष ईश्वन पंवार, बरनीगाड़ डामटा के मंडल अध्यक्ष दिनेश नौटियाल, नौगांव के मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल, सांकरी मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button