
देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश की नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को कार्यभार संभालने पर आज उन्हें बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव मिलने को सुखद बताया और उन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य जिसे महिलाओं के संघर्ष से ही आकार मिला है, श्रीमती रतूड़ी के दिशा निर्देशन में प्रशासन जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मनमोहन चौधरी के साथ मेहरबान सिंह रांगड, बी.एम. जुयाल, रणवीर रावत, सुशील पंवार तथा जयवीर सिंह आदि मौजूद थे।