गोर्खा संघ के स्थापना दिवस पर चंद्रबनी में झंडारोहण

देहरादून। गोर्खा संघ चंद्रबनी के 67वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार राई, सचिव विष्णु प्रसाद गुरुंग ने झंडारोहण किया। समारोह में मौजूद लोगों ने पूर्व उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद राई द्वारा लिखा गया गीत हाम्रो गोर्खा संघ प्यारो… गाया।
पूर्व अध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने गोर्खा संघ का संक्षिप्त इतिहास बताया। उन्होंने बताया आज ही के दिन 1 मार्च 1957 को हवलदार तुलबीर सिंह थापा के अगुवाई मे सभी ग्रामवासी की मौजूदगी में गोर्खा संघ की स्थापना की गई थी।
इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान व पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा, पूर्व अध्यक्ष प्रेम फुल्ला थापा, इंद्र बहादुर थापा, भीम बहादुर थापा, वरिष्ठ सदस्यकृष्ण बहादुर थापा, पूर्व उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद राई, देवेंद्र क्षेत्री, पंडित अर्जुन पोंडेल, उपाध्यक्ष राजकुमार गुरुंग, जनेश शाही, राजेश मल्ल, लक्ष्मण क्षेत्री, तेज बहादुर क्षेत्री, नन्दलाल क्षेत्री, सुशील राना, शिवराज क्षेत्री, ओमप्रकाश थापा, महिला जागृति अध्यक्ष नीरू थापा, पूर्व उपाध्यक्ष मीना पुलामी, अनुराधा थापा, विनीता गुरुंग, संगीता राई, सीमा क्षेत्री, कल्पना थापा और प्रोमिला थापा, आदि मौजूद थे।