![](https://rajkajlive.com/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_20240210_151348_OneDrive-e1707559070127-780x470.jpg)
देहरादून। समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधेयक के प्राविधानों के सफल क्रियान्वयन के लिए नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्ष मे एक कमेटी का गठन किया गया है। अपर सचिव, न्याय सुधीर सिंह, अपर सचिव कार्मिक, अपर सचिव पंचायती राज, अपर सचिव शहरी विकास और अपर सचिव, वित्त कमेटी में पदेन सदस्य होंगे। दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल और सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़ भी कमेटी के सदस्य हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक बरिंदरजीत सिंह समिति में प्रशिक्षण सदस्य होंगे।
समिति, समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधेयक के प्राविधानों के सफल क्रियान्वयन के लिए नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करेगी, जिसमें विभिन्न प्रक्रियाओं, सक्षम स्तर के प्राधिकारियों एवं प्रस्तावित अधिनियम के प्रावधानों को सुगमता से लागू करने संबंधी तथ्यों का समावेश किया जाएगा। समिति के सदस्यों को उपरोक्त कार्यों हेतु कोई भी भत्ता देय नहीं होगा।