कर्मचारी संगठन

ग्राम विकास अधिकारी की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक में मांगों पर चर्चा

हरिद्वार। ग्राम विकास अधिकारी की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक आज बहादराबाद विकास खण्ड सभागार में प्रान्तीय अध्यक्ष हर्ष डी० जोशी की अध्यक्षता में आहूत की गई।

बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों को वन टाइम सेटलमेंट 10,16, 26 का लाभ देने, विकसित भारत-जी राम जी के प्रारंभ होने से पहले एसोशिएसन के सुझावों को सम्मिलित करने, एनआरएनएम के स्टाफ को ग्राम विकास अधिकारी अधीन कार्य करने हेतु तैनात करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, एमएसीपी के अंतर्गत पदोन्नत पद का वेतनमान देने और एबीडीओ की अंतिम ज्येष्ठता सूची बनाने सहित ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक में महामंत्री दिलीप भण्डारी, पिथौरागढ़ के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, अल्मोड़ा के अध्यक्ष सतीश पाण्डे, ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष राम सिंह मेहता, पौड़ी के अध्यक्ष अशोक भण्डारी, टिहरी के अध्यक्ष सुनील कलेठा, हरिद्वार के अध्यक्ष अनुज चैहान, रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष महेश चंद्र, उपाध्यक्ष भानु थपलियाल, संरक्षक शक्ति प्रसाद भट्ट और बीडी रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button