कर्मचारी संगठन

धीरज गुप्ता अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ के अध्यक्ष और अशोक कुमार महामंत्री निर्वाचित

देहरादून। अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ, उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन और नई कार्यकारिणी का चुनाव आज आफिसर्स ट्रांजिट होस्टल, रेसकोर्स में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से आए सांख्यिकी सेवा संघ के अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के लिए धीरज गुप्ता और संदीप पांडेय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों को बराबर 31-31 मत प्राप्त हुए। टाई की स्थिति उत्पन्न होने के बाद अर्थ एवं संख्या निदेशालय में कार्यरत संयुक्त निदेशक चित्रा द्वारा पर्ची प्रणाली के माध्यम से धीरज गुप्ता को विजेता घोषित किया गया। महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार और सीमा धिमान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अशोक कुमार को 43 मत प्राप्त हुए, जबकि सीमा धीमान को 19 मत मिले। इस प्रकार अशोक कुमार ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की।

इसके अलावा उदित कुमार वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, नवीन कुमार प्रदेश संयुक्त मंत्री, अरविंद यादव उपाध्यक्ष (गढ़वाल मंडल), राजीव कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष (कुमाऊं मंडल) और आलोक कुमार, नवीन कुमार, मनोज कुमार, सुन्दर सिंह तोमर, सुरेश चन्द्र कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

चुनाव अधिकारी निर्मल कुमार शाह और ललित मोहन जोशी ने विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की। इस अवसर पर अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड के सुशील कुमार, निदेशक, पंकज नैथानी, अपर निदेशक, डॉ. मनोज पंत, निदेशक, सेतु आयोग, अपर निदेशक, डॉ.डी.सी. बड़ोनी, संयुक्त निदेशक, ईला पंत, उप निदेशक, रश्मि हलधर, उप निदेशक राजेश कुमार, उप निदेशक एवं अर्थ एवं संख्याधिकारी, संजय शर्मा और अतुल आनंद प्रदेश, अध्यक्ष, अरूण पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड, प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!