राजनीति

CM Dhami मिस्ड काॅल देकर फिर बने भाजपा के सदस्य

उत्तराखंड में भाजपा के संगठन पर्व का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सदस्यता के साथ भाजपा ने देवभूमि में संगठन पर्व का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सबसे लोकतांत्रिक राजनैतिक दल के इस अभियान से 10 करोड़ नए सदस्यों की लक्ष्य प्राप्ति में हमे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित संगठन पर्व की शुरुआत आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिस्ड कॉल से प्राथमिक सदस्यता दिलाने से हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी का प्रथम सदस्य बनाए जाने पर उन्हें बेहद हर्ष और गौरव का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि सदस्यता का यह अभियान बेहद शानदार एवं सफल होने जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के ऐतिहासिक एवं साहसिक कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संगठन पर्व में हम सबको मिलकर, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा परिवार में शामिल कर पार्टी को अधिक सशक्त बनाना है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचना है और पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता लेने का अनुरोध करना है। हमे घर घर जाकर पार्टी के विचार और सरकार के कामों को भी पहुंचाना है। कल से आठों संसद, विधायक एवं तमाम जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी सभी 19 संगठानिक जिलों में अभियान की लॉन्चिंग करेंगी। इस दौरान होने वाले पार्टी के सभी सामाजिक, सेवा भाव और स्वच्छता के कार्यक्रमों से भी जनता को जोड़ा जाएगा ।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल सदस्यता दिलाई थी । उसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को सदस्यता दिलाकर सदस्यता कार्ड भेंट किए। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मिस्ड कॉल से सदस्यता दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन करने वाले सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार ने बताया कि कल प्रदेश के सभी 19 संगठनिक जिलों में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में जनपदवार उत्तरकाशी में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, चमोली में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, रुद्रप्रयाग में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, टिहरी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, देहरादून ग्रामीण में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून महानगर में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कुलदीप कुमार, ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, रुड़की में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पौड़ी में लोकसभा सांसद अनिल बलूनी एवं प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कोटद्वार में दीप्ति रावत, पिथौरागढ़ में शिव सिंह बिष्ट, बागेश्वर में राकेश नैनवाल, रानीखेत में लोकसभा सांसद अजय टम्टा, अल्मोड़ा में प्रदीप बिष्ट, चंपावत में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, नैनीताल में लोकसभा सांसद अजय भट्ट, काशीपुर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, उधम सिंह नगर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजान दास, देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, डॉ देवेंद्र भसीन, विनोद उनियाल, विश्वास डाबर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, देशराज कर्नवाल, सदस्यता अभियान की प्रदेश सह संयोजक दीप्ति रावत, प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button