उत्तराखंड

बड़कोट पेयजल संकटः संत केशवगिरी महाराज ने दी भूखहड़ताल की चेतावनी

बड़कोट। बड़कोट नगर पालिका में भीषण पेयजल संकट से निजात पाने के लिए क्रमिक धरना आज भी जारी रहा। 6 जुलाई तक तिलाड़ी पेयजल पम्पिंग योजना को वित्तीय स्वीकृत न मिलने पर हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज ने भूखहड़ताल की चेतावनी दी है।
बुधवार को धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की सरकार से मांग की गयी।
उल्लेखनीय है कि यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव बड़कोट में विगत 4 माह से भीषण जल संकट से नगरवासी परेशान हैं। आन्दोलनकारियों का कहना है कि 6 जून से क्रमिक धरना चल रहा है और अगर जल्द पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति नही मिली तो 6 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की परेशानी को समझे व उग्र आन्दोल को होने से रोके।
इधर, धरना स्थल पर हिन्दू जागृति संगठन के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन देते हुए संगठन के अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज ने सरकार द्वारा बड़कोट पेयजल का मामला संज्ञान न लेने पर नाराजगी जताई। उन्होंने 6 जुलाई से भुखहड़ताल पर बैठने का ऐलान किया हैं।
इस मौके पर हिन्दू जागृति संगठन अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल, सरपंच अजय रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी रौन्टा, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत रावत, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा, मण्डल महामंत्री अमित रावत, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, सोबेन्द्र सिंह, विजय सिंह भक्त, पूर्ण सिंह रावत, प्रताप रावत, दिपेंद्र मिश्रवान, पूर्व छात्र संघ अ ध्यक्ष विजयपाल रावत, रोहित रावत, चन्द्रमणि जोशी, अजय सिंह बाडिया, सत्य प्रसाद नौटियाल, नरोत्तम रतूड़ी, सरला रावत,सुंदरा देई, विजय लक्ष्मी बहुगुणा, नीरज रावत, कपिल राणा, बृजमोहन, महिताब, शांति प्रसाद जगूड़ी, भगवती रतूडी, सोना देवी, कमला देवी, पूर्व सभासद संजय अग्रवाल, हरिमोहन, मनमोहन सिंह, विकास मैठाणी, राजेश नेगी, ग्राम प्रधान विनोद जेंतवान, वीरपाल नेगी, गोपाल फर्स्वाण, भगत दास, कपिल असवाल, चेन सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button