
देहरादून। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि और ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान डिक्सन फैक्ट्री और पुलिस पर पथराव के आरोप में पुलिस ने दस उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे मजदूरों का विरोध-प्रदर्शन ने शुक्रवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया था। प्रदर्शनकारी फैक्ट्री परिसरों से निकलकर सड़क पर आ गए थे और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। फैक्ट्री के बाहर जमकर पथराव हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया. यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी।
सेलाकुई पुलिस ने सइस मामले में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कम्पनियों और मौहल्लों में जाकर श्रमिकों को भडका रहे हैं कम्पनी आने जाने-वाले श्रमिकों के साथ मारपीट करने पर कर रहे हैं। इनमें से कुछ पूर्व में पत्थरबाजी की घटना में शामिल उपद्रवी भी थे। पुलिस ने मौके पर जाकर दस लोगों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
नाम-पता अभियुक्त
1-रिजवान पुत्र रफत अली निवासी गांव करणपुर निबाह थाना फरदान, लखीमपुर खीरी,यूपी
2- विकास निवासी गांव सडिया मुगलपुरा, थाना न्यूरिया हुसैनपुर, पीलीभीत, यूपी
3- रोहित पुत्र विष्णुदत्त निवासी 169 भेल सेक्टर 01, रानीपुर मोड़, हरिद्वार
4- कैफ पुत्र फुरकान निवासी ग्राम हैदराबाद, थाना सदर कोतवाली, लखीमपुर खीरी, यूपी
5- फरदीन पुत्र फहीम निवासी ग्राम गौड़ी मौहल्ला देशनगर, पीलीभीत, यूपी
6- समीर पुत्र सिराज निवासी ग्राम पूरनपुर, पीलीभीत, यूपी
7-अभिषेक गुप्ता निवासी गांव अटकोना, थाना रामपुर, लखीमपुर खीरी, यूपी
8- मोहम्मद कैफ पुत्र अकील निवासी ग्राम कटरा, थाना कटरा, शाहजहांपुर, यूपी
9- सुजान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी नगतपुरा सितारगंज जिला उधमसिंह नगर
10-हाशिम पुत्र यासीन निवासी गांव लोधीपुर, थाना पूरनपुर, पीलीभीत, यूपी



