कर्मचारी संगठन

निदेशक के साथ मारपीट की निंदा, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड जूनियर हाई स्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ, देहरादून ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड जूनियर हाई स्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ, देहरादून ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ मारपीट की घटना की निंदा की है। संघ ने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

संघ के जिलाध्यक्ष सूरज मन्द्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले शिष्टमंडल ने कहा कि निदेशक अजय नौडियाल के साथ उनके कार्यालय में विधायक और उनके समर्थकों द्वारा जो अभद्र व्यवहार किया गया, उसकी संघ घोर निंदा करता है। लोकतंत्र में अपनी बात रखने एवं मनवाने के अन्य कई तरीके हैं, लेकिन इस प्रकार का दुव्र्यहार अलोकतांत्रिक है, जिससे सभी अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शिष्टमंडल ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा संघ आंदोलन का मजूबर होगा।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संरक्षक सतीश घिल्डियाल, उपाध्यक्ष उमेश चौहान, नफीस अहमद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, हरेन्द्र बिष्ट, देवेन्द्र सिधवाल, अजय राणा, खुशाल मणी कोटनाला, संदीप रावत, दुर्गा चौहान, शिवानी वर्मा, कनक लता सेमवाल, आनंद कुमार, प्रीतम चौहान, रूबी नौटियाल, बलबीर, संतराम नौटियाल, सुनील नौटियाल, कमल कुमार, आदि शिक्षक शामिल रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button