
देहरादून। वन विभाग की आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
21 फरवरी 26 को वन क्षेत्राधिकारी आशा रोड़ी रेंज रवींद्र कुमार बेडवाल ने कुछ व्यक्तियों द्वारा आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड, मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने और कार्यालय में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध धारा धारा 115(2)/121(1)/ 132/221/324(4)/ 351(2)/ 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने घटना के अगले दिन 22 फरवरी 26 को ही दो आरोपियों वैभव गौड़ पुत्र शिव प्रसाद तथा सावेज शाह पुत्र अकरम शाह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, दो और आरोपियों कृष्णा राठौर पुत्र बृजभान सिंह राठौर निवासी सी-13 टर्नर रोड, थाना क्लेमेंटाउन और सिद्धांत राणा पुत्र धर्म सिंह राणा निवासी तेलपुर चैक मेंहूंवाला माफी, थाना पटेलनगर, देहरादून को आज गिरफ्तार कर लिया है।



