![](https://rajkajlive.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240530-WA0014-780x470.jpg)
पुरोला। पुरोला-मोरी मोटर मार्ग पर डेरिका से एक किलोमीटर आगे आंधी-तूफान से एक कार के ऊपर चीड़ का पेड़ गिरने के कारण कार में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भेजा गया है। कार मे दो व्यक्ति ही सवार बताये गये हैं।