उत्तराखंड

अमान्य प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त

चंपावत। शिक्षा विभाग ने पाटी विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैरोली की सहायक अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया है। सहायक अध्यापिका की तैनाती एक साल पहले हुई थी।
शिक्षा विभाग ने दिसंबर 2020 में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। किरन लता चैहान किरन ने भी आवेदन किया था। विभाग ने उसे वर्ष 2022 में नियुक्ति दे दी। जबकि, किरन लता चैहान का पात्रता प्रमाणपत्र अमान्य था। उनके पात्रता प्रमाणपत्र की वैधता 15 सितंबर 2018 को समाप्त हो गई थी। अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन किए जाने का शासनादेश 28 जून 2021 को जारी किया गया था। प्रथमदृष्ट्या अभ्यर्थी किरन लता चैहान की गलती सामने आई है। यदि महिला पात्र नहीं थी तो आवेदन नहीं करना चाहिए था। वर्ष 2022 में शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नवंबर 2023 तक उनकी तरफ से कोई भी साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने पर अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button