उत्तराखंड

12 फरवरी को ऋषिकुल मैदान में होगा मातृ शक्ति सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने की बैठक

  • *12 फरवरी को ऋषिकुल मैदान में होगा मातृ शक्ति सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने की बैठक*

हरिद्वार:(रिपोर्ट जीशान मलिक) जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में, आगामी 12 फरवरी को ऋषिकुल मैदान में वृहद रूप से प्रस्तावित मुख्यमंत्री के मातृ शक्ति सम्मेलन (लाभार्थी संवाद) की रूपरेखा एवं तैयारी के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मातृ शक्ति सम्मेलन (लाभार्थी संवाद) के वृहद रूप से आयोजित किये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से विचार-विमर्श किया।

जिलाधिकारी ने बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये बजट की व्यवस्था, मातृ शक्ति के सम्मेलन में भाग लेने की संख्या के संबंध में चर्चा की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सम्मेलन की वृहद्ता को देखते हुए कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल मैदान के अलावा अन्य विकल्पों पर भी विचार विचार किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मातृ शक्ति सम्मेलन की तिथि के लिये ट्रैफिक प्लान बनाना जाए तथा गाडि़यों की पार्किंग के सम्बन्ध में भी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सम्मेलन में जूट बैग, टेरीकोटा, अचार, कताई-बुनाई, श्रीअन्न आदि से जुड़े हुए कौन-कौन से स्वयं सहायता समूह शामिल होंगे, का एक विवरण तैयार कर लें। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे तीन भीतर रूट चार्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दिवेश शाशनी, प्रशिक्षु आईएएस दीपक रामचन्द्र सेठ, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, पीडी केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एमएनए रुड़की विजयनाथ शुक्ल, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!