उत्तराखंड

नगर निगम का घूसखोर जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस ने हल्द्वानी नगर निगम में तैनात जेई को 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जेई की गिरफ्तारी से नगर निगम दफ्तर में हड़कंप मच गया।
केबी उपाध्याय, हल्द्वानी नगर निगम में जेई के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि उपाध्याय स्ट्रीट लाइट का टेंडर दिलाने के लिए एक कंपनी की प्रतिनिधियों से रिश्वत मांग रहा था। कंपनी ने इसकी शिकायत विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी से की। आज विजिलेंस ने रिश्वतखोर जेई को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज दोपहर करीब एक बजे विजिलेंस टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जेई उपाध्याय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेेंस जेई से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button