उत्तराखंड

यमुनोत्री में भारी वर्षा, आधी रात को जानकीचट्टी पार्किंग में घुसा यमुना का पानी

पार्किंग में सो रहे मजदूरों ने भागकर बचाई जान, वाहन आधा-आधा मलबे में डूबे

बड़कोट।  यमुनोत्री में लगातार भारी वर्षा होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। रात 12 बजे जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक पानी पहुंच गया।  पार्किंग में खड़ी गाड़ियाँ पानी और मलबे में आधी- आधी डूब गई। पार्किंग में सो रहे मज़दूरों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।

प्रशासन ने रात में ही यमुना नदी के किनारे हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी और खरादी आदि स्थानों पर माइक से अनाउंसमेंट  कर लोगों को सतर्क किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button