उत्तराखंड

चारधाम यात्रा का औपचारिक आगाज

ऋषिकेश से 135 बसों में 4050 श्रद्धालु चारधाम के लिए रवाना

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा का औपचारिक श्रीगणेश उत्तराखंड के वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला व भोले जी महाराज, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस मौके पर 135 वाहनों में 4050 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। इस दौरान ऋषिकुमारों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल बाजो से पंडाल गूंज उठा।
गुरूवार को प्रत्येक वर्ष चारधाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तत्वावधान में यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड आगमन पर सभी चारधाम यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के रिकार्ड इस बार चारधाम यात्रा में टूटने जा रहे है, कहा कि इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। बताया कि सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कहा गया है कि चारधाम यात्रा पर लगे सभी वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस वाली गाड़ी के संज्ञान में आने पर कठोर कार्यवाही की जाए।
अग्रवाल ने सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जाए, सरकार के पास सभी यात्रियों का पूरा रिकार्ड होना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्री हमारे मेहमान हैं और हमारी संस्कृति ‘अतिथि देवो भवः‘ की है। अतिथियों का सत्कार हमारा फर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ किसी तरह की दिक्कतें न हो, इसका ख्याल भी पूरी तरह से किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।
अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों को सुविधाओं का राज्य सरकार ने विशेष ख्याल रखा है, इसमें मोबाइल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था की गई है। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है। इसके अलावा कीटनाशक दवाओं का उपयोग भी प्रतिदिन किया जा रहा है। कहा कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट आदि से बिल में सर्विस चार्ज न लेने को कहा है, कहा कि सर्विस चार्ज के लिए यात्रियों को बाध्य नहीं कर सकते।
इस मौके पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत ऋषिराज सुनील भगत,अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति नवीन चंद रमोला, जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, वन विकास निगम सदस्य देवदत्त शर्मा, रोशन के पूर्व अध्यक्ष संजय शास्त्री, अध्यक्ष जीएसओयू लिमिटेड कोटद्वार जीत सिंह पटवाल, अध्यक्ष टीजीएमओसी ऋषिकेश जितेंद्र सिंह नेगी, निवर्तमान अध्यक्ष यातायात पर्यटन विकास समिति संघ लि. ऋषिकेश मनोज ध्यानी, अध्यक्ष रूपकुंड पर्यटन विकास कर्णप्रयाग भूपाल सिंह नेगी, सचिव सीमांत सहकारी संघ चमोली नंदन सिंह भंडारी, सचिव गढ़वाल मंडल बहु. सहकारी संघ पौड़ी रमेश चंद्र उप्रेती, प्रशासक यूजर्स रामनगर पान सिंह राणा, अध्यक्ष दूनवैली देहरादून कृष्णा पंत, प्रभारी नवीन तिवाड़ी, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्र, राजू नरसिम्हा, राजेन्द्र बिष्ट, कपिल गुप्ता, राजेन्द्र बिष्ट, भानु प्रकाश रांगड़ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!