उत्तराखंड

डामटा में कार यमुना में गिरी, सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत

डामटा। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई। हादसे में सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक टाटा नेक्सन कार रिखाऊं खड्ड से डामटा की ओर आ रही थी। रिखाऊं खड्ड से करीब चार किमी आगे बदाणी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक तुषार खत्री (25) पुत्र दिनेश सिंह और अजय सिंह (26) पुत्र मिजान सिंह दोनों निवासी ढुईंक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डामटा चैकी से पुलिस टीम, बड़कोट से एसडीआरएफ और नौगांव से फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को नदी से सड़क तक पहुंचाया।

तुषार खत्री गढ़वाल राइफल्स का जवान था। वर्तमान में असोम में तैनात था और इन दोनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। जबकि, अजय सिंह छह बहनों का अकेला भाई था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button