उत्तराखंड

बड़कोट व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों के सामने उठाई व्यापारियों की समस्याएं

बड़कोट। यमुना घाटी के भ्रमण पर आए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा अन्य पदाधिकारियों के अलावा यमुना घाटी के जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, जिला महामंत्री सुरेन्द्र रावत एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आज नगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि संगठन की रीढ़ हमारी नगर इकाइयां हैं। संगठन हित में जो भी ऊर्जा आप सभी ने दिखाई, हमेशा याद रहेगी।

व्यापार मण्डल बड़कोट के अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के सामने व्यापारियों की कुछ समस्याएं भी रखी गई, प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओेें के समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नितिन चौहान, शान्ति बेलवाल, राजेश नेगी, नवीन दमिर, सोहन गैरोला, सुनील मनवाल, प्रकाश राणा, दिनेश चौहान, अजय चौहान, प्रदीप असवाल, मदन पैन्यूली, अवतार रावत, महादेव उनियाल, शरत चौहान और मनजीत उनियाल आदि व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button