अपराध

महिला को चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने लोअर राजीव नगर के एक युवक हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवक ने एक महिला पर अश्लील कमेंट किए। महिला अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जब विरोध करने युवक की दुकान पर पहुंची तो उसने महिला को चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को आज 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक युवक द्वारा एक महिला को चापड़ दिखाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिस पर शिव सिंह रावत निवासी राजेन्द्र नगर द्वारा आपत्ति प्रकट करते हुए महिला पर अश्लील कमेंट किए गए। महिला आज शिव सिंह की लोअर राजीव नगर स्थित दुकान पर अपने कुछ साथियों को लेकर पहुंच गई, जहां पर युवक द्वारा पुनः महिला तथा साथ आए लोगों के साथ अभ्रदता की गई। युवक ने महिला को चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी के विरूद्ध वैधानिक की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button