अपराध

रिश्वतखोर दरोगा विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

ऊधमसिंह नगर। विजिलेंस की टीम ने दिनेशपुर थाने में तैनात एक दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

दिनेशपुर निवासी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत की थी कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना दिनेशपुर थाने में तैनात एएसआई अनवर अहमद कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप था कि एएसआई अनवर अहमद ने मुकदमे को निपटाने के एवज में उनसे ₹15,000 की रिश्वत की मांग की।

विजिलेंस टीम ने शिकायत की जांच कर आरोपी को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया। आज विजिलेंस की हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने एएसआई अनवर अहमद को शिकायतकर्ता से ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button