अपराध

STF ने फर्जी जन सेवा केन्द्र का किया भण्डाफोड़, एक गिरफ्तार

बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट और इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद

देहरादून। उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने ऊधमसिंह नगर जिले के थाना ट्रांजिट कैम्प में एक फर्जी जन सेवा केन्द्र का भण्डाफोड़ कर बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट और इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर केंद्र को सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम ने थाना ट्रांजिट कैम्प स्थित गंगवार जन सेवा केन्द्र में छापामारी की। जन सेवा केन्द्र में कम्प्यूटर में फर्जी तरीके से मार्कशीट बनाते हुए चेतन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम एंचैरा थाना पटवाई जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में चेतन ने बताया कि वह यह जन सेवा केन्द्र पिछले एक साल से चला रहा है। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र सिडकुल के नजदीक होने और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण यहां बाहरी राज्यों से आकर कई लोग सिडकुल में नौकरी करने के लिए रहने लगे है। सिडकुल में प्राथमिकता उत्तराखण्ड राज्य के लोगों को नौकरी में रखने की होती है तो बाहरी राज्यों से आये लोग यहां का आधार कार्ड एवं मार्कशीट बनवाने आते रहते हंै।

आरोपी ने बताया गया कि वह एक एप्लीकेशन के जरिये कस्टमर की फोटो लेकर कस्टमर द्वारा बताये गये नाम व पते को एडिट उसका आधार कार्ड प्रिंट निकालकर मुंह मांगे दोमों पर दे देता है।

दुकान की तलाशी लेने पर 55 प्लास्टिक के पैन कार्ड, 42 आधार कार्ड तथा 09 मार्कशीटे बरामद की गयी। अभियुक्त के जन सेवा केन्द्र से भारी मात्रा में आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद हुये है, जिनको चेक करने पर सभी आधार कार्ड में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पते अंकित होना पाया गया, जिनसे अभियुक्त द्वारा कूटरचित किया जाना था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा फर्जी तरीके से चल रहे गंगवार जन सेवा केन्द्र को सील किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि बाहरी राज्यों के व्यक्ति उत्तराखण्ड में आकर अपने आधार कार्ड में अपना नाम पता परिवर्तित करावा कर उत्तराखण्ड राज्य का आधार कार्ड बनवाकर यहां फर्जी तरीके से सिडकुल में नौकरी कर रहे हैं। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पिछले एक साल से फर्जी तरीके से बाहरी व्यक्तियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड व मार्कशीट बना रहा है। अब तक उसने लगभग 400-500 लोगों के फर्जी कागजात बनाये है। आगे भी एसटीएफ द्वारा इस प्रकार की अवैध गतिविधियो में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी

गिरफ्तार अभियुक्त
चेतन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम एंचैरा थाना पटवाई जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष हाल पता, गड्डा कालोनी, ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंह नगर

बरामदगी
एक मोनिटर, एक प्रिन्टर, एक सीपीयू, 42 आधार कार्ड, 55 पैन कार्ड, 09 मार्कशीट, एक बायोमैट्री फिंगर स्कैनर

एसटीएफ टीम
1- निरीक्षक विकास चैधरी
2- उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
3- उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल
4- कां0 जीतेन्द्र कुमार
5- कां0 वीरेन्द्र चैहान
6- ओ.पी. किशन चन्द्र,
थाना ट्रांजिट कैम्प टीम
1- उ0नि0 अकरम अहमद
2- अ0उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बबाडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button