अपराध

अर्जुन शर्मा हत्याकांड UPDATE: पत्नी ने सास सहित चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून। अमरदीप गैस एंजेसी के मालिक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने अपनी सास सहित चार लोगों पर अपने पति की हत्या का शक जताते हुए डानलवाल पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में अभिलाषा ने कहा है कि उनकी सास का विनोद उनियाल, उनकी पत्नी संगीता उनियाल तथा डॉ खन्ना के साथ पैसों का लेन-देन होता था, जिसका उनके पति अर्जुन शर्मा विरोध करते थे। इसी बात को लेकर उनका अपनी मां से विवाद था।

तहरीर में अभिलाषा ने इसी विवाद के कारण इन व्यक्तियों द्वारा उनके पति की हत्या करवाए जाने का शक जताया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह दिनदहाड़े तिब्बती मार्केट के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button