देहरादून में गैस एजेंसी के मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
स्कूटी सवार दो युवकों ने हत्याकांड को दिया अंजाम

देहरादून। स्कूटी सवार दो व्यक्तियों ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे राजधानी देहरादून के व्यस्त बाजार तिब्बती मार्केट के पास अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस, शर्मा को दून अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित करने के साथ ही संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून की जीएमएस रोड पर अमरदीप गैस एजेंसी है। अर्जुन शर्मा तिब्बती मार्केट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे। आज ज बवह टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे, इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु दून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक का फैमली बिजनेस को लेकर पारिवारिक विवाद चल रह था। इसी विवाद के चलते उनकी मां द्वारा उच्च न्यायालय से अपने बेटे(मृतक) से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्राप्त किए जाने की बात सामने आई है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है।



