उत्तराखंड
मां के सामने बच्चे को उठा ले गया गुलदार, देर रात बच्चे का शव बरामद
वन विभाग के 20, जिला आपदा के 9 और जिला प्रशासन के 5 कर्मचारी सर्च अभियान में जुटे

रुदप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड की न्याय पंचायत सारी के सिंद्रवाणी तल्ली गांव में मंगलवार देर शाम को घर के आंगन में मां के सामने पांच साल के बच्चे दक्ष पुत्र हेमंत बिष्ट को गुलदार उठा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के 20, जिला आपदा के 9 और जिला प्रशासन के 5 कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी सर्च अभियान में जुटी। रात 11 बजे बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।
एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने बताया कि बच्चे का शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, “गुलदार के संभावित खतरे को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे एवं वन विभाग की गश्ती टीम लगातार गश्त करेगी।



