उत्तराखंड

पांवटा आ रही हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

हादसे में घायल 12 लोगों को विकासनगर अस्पताल में कराया भर्ती

देहरादून। मंगलवार सुबह हिमाचल रोडवेज की एक बस क्वानू के पास ट्रक को साइड देते समय खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11-12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिमाचल रोडवेज की बस जो नेरवा से पांवटा की ओर जा रही थी, सुबह करीब दस बजे क्वानूु-मीनस-हरिपुर मोटर मार्ग पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में सड़क का पुश्ता धंसने से 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही चकराता, त्यूणी एवं डाकपत्थर से एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। बस में तीस से अधिक लोग सवार थे, जिसमें से तीन व्यक्तियों की मृत्यु की हो गई और गंभीर रुप से घायल 11-12 यात्रियों उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भेजा गया है।

मृतकों का नाम-पता
यास्मीन बेगम(46) पत्नी नेक मोहम्मद निवासी ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल प्रदेश)
रिचा (30) पत्नी बिरेंद्र, ग्राम विजमल, नेरवा (हिमाचल प्रदेश)
धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल प्रदेश)

घायल
दिनेश कुमार (54) पुत्र मोहन सिंह ग्राम चोपाल, शिमला (बस चालक)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button