अपराध

भाजपा पार्षद ने युवक को मारी गोली, मौत

हल्द्वानी। रविवार देर रात करीब एक बजे भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष और पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने जज फार्म निवासी नितिन लोहनी((24) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया है।

नितिन पुत्र कैलाश चन्द्र लोहनी रविवार रात अपने दोस्त कमल के साथ गौलापार अपने एक रिश्तेदार के यहां पार्टी में गया था। वापसी में वह डहरिया में पार्षद अमित बिष्ट के घर गए। बताया जा रहा कि पार्षद का बेटा नितिन का दोस्त था। कुछ दिन पहले पार्षद के बेटे का किसी एक गैंग से झगड़ा हुआ था। इसी सिलसिले में वह बात करने पार्षद के घर गए। रात करीब एक बजे जैसे ही उन्होंने पार्षद के घर की घंटी बजाई, अमित बिष्ट अपनी दो नाली बंदूक लेकर बाहर आया और फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली जमीन पर लगी, लेकिन दूसरी गोली सीधे नितिन लोहनी को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

नितिन लोहनी को आनन-फानन में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नितिन के साथ मौजूद उसके दोस्त का आरोप है कि पार्षद का बेटा भी वहां पिस्टल लेकर खड़ा था और उसने भी उन्हें डराने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button