उत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए त्रिवेंद्र को विजयी बनाने की अपील की

हरिद्वार। इब्राहिमपुर मसाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्षेत्र के विकास और केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए चुनाव में भारी बहुत से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनता में जो उत्साह और जोश है उससे साफ है कि देश आज मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है। मोदी के नेतृत्व में आज भारत तेजी से विकास कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। अब इसे तीसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए मोदी प्रयास कर रहे हैं। इसलिए मोदी को फिर से दिल्ली में प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी के 10 साल के शासन में गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने मोदी जी के 10 साल में हुए विकास कार्यो और भारत के मान सम्मान के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से ग्रामीणों के बीच रखा।

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह इस क्षेत्र के पिछड़ेपन से अच्छी तरह से वाकिफ है। कृषि मंत्री रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की कठिन स्थितियों को जाना और समझा। वह पहले ऐसे व्यक्ति है जो मंत्री रहते हुए क्षेत्र के किसानों के बीच में आए और उनकी समस्याओं को समझा । उन्होंने क्षेत्र के लोगों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने यहां बेहतर सड़कों के निर्माण और विकास का कार्य करवाया। यहां किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उनके खेतों को गंग नहर से पानी की योजना पर काम करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अन्य दलों और सामाजिक कार्यों से जुड़े कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फूल मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

छिद्दरवाला में पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े कई सदस्य कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए
देहरादून। आज पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक संगठन छिद्दरवाला द्वारा भारतीय जनता पार्टी सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजपाल सिंह रावत ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल , पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, रीना रांगड, देवेंद्र सिंह नेगी, अनिता राना मंडल अध्यक्ष, सम्मा पवार मंडल महामंत्री, सुशील नेगी, अमर खत्री, भगवान सिंह मैहर, प्रधान गीता पैन्यूली, बलविंदर सिंह, हरीश कक्कड़ व सैकड़ो की संख्या में पूर्व सैनिक मातृशक्ति, युवा और बुजुर्ग उपस्थित थे।

मंच संचालन संगठन महासचिव धीरज थापा, भूपेंद्र रावत व ग्राम प्रधान सोबन सिंह कंतूरा ने किया। इस अवसर पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया। धीरज थापा के नेतृत्व में पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल, कुंवर सिंह गोसाई , यशवंत सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, कृष्ण बहादुर राणा , अनिल भंडारी , नवीन थापा, चंद्र बहादुर छेत्री, दिनेश सिंह नेगी, शंभू गुरु। मनोज शाही, किशोर चंद्र मॉल और संगठन महामंत्री गीता भंडारी और उनके नेतृत्व में लगभग 30 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।
साथ ही पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष बर्फ सिंह पोखरियाल , पूर्व ग्राम प्रधान पूनम पोखरियाल व सामाजिक कार्यकर्ता रवि पोखरियाल के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!