उत्तराखंडकर्मचारी संगठन

विधिक माप विज्ञान अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

प्रवीन नेगी अध्यक्ष और कैलाश चन्द्र पंत को प्रदेश महामंत्री निर्वाचित

देहरादून। आज विधिक माप विज्ञान अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन विधिक माप विज्ञान विभाग मुख्यालय 8- A बंगाली लाईब्रेरी रोड, देहरादून में गोविन्द सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष अरूण पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट व प्रदेश संरक्षक चौधरी ओमवीर सिंह शामिल हुए।
अधिवेशन में वक्ताओं ने विधिक माप विज्ञान विभाग का ढांचा पुनगर्ठित करने की मांग प्रमुखता से उठायी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुए 24 वर्ष का समय हो चुका है, किन्तु अभी तक उत्तराखण्ड विधिक माप विज्ञान विभाग में निरीक्षक संवर्ग की राज्य की कोई नियमावली प्रख्यापित नहीं हुयी है, उसे तत्काल प्रभाव से प्रख्यापित किया जाए। विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों को तृतीय श्रेणी में पदोन्नति के लिए अपनी मांग भी रखी गई। राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण पाण्डेय ने कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ शीघ्र एक बैठक आयोजित कर समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा।
अधिवेशन के द्वितीय सत्र में विधिक माप विज्ञान विभाग अधिकारी/कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी, अरूण पाण्डेय, अध्यक्ष राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद, उत्तराखण्ड एवं चुनाव अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट व प्रदेश संरक्षक चौधरी ओमवीर सिंह की देखरेख में सम्पन्न किये गये, जिसमें  गोविन्द सिंह को सरंक्षक, प्रवीन नेगी को अध्यक्ष, अमित कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश चन्द्र पंत को प्रदेश महामंत्री,  नीलिमा सिंह को उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार को  संयुक्त मंत्री,  ललित मोहन पंत (कुमायूं),  जयपाल (गढ़वाल ) को संगठन मंत्री, नितिन बडोनी को प्रचार मंत्री, कृपाल सिंह को कोषाध्यक्ष और केवलानन्द अधिकारी को सम्प्रेक्षक चुना गया। जबकि,  अशोक कुमार शर्मा, निधि सक्सेना, हृदेश कुमार, सुन्दर राम,  प्रदीप विजल्वाण, मोनिका नोटियाल,  जगदीश चन्द्र सिंह धपोला कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!