उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से देहरादून में

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 05 फरवरी, 2024 को पूर्वाहन 11 बजे से विधानसभा भवन देहरादून में आहूत किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इससे पहले 05 सितम्बर, 2023 को विधानसभा का सत्र आहूत किया था, जो 08 सितम्बर, 2023 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था।