
रुद्रप्रयाग। गुरुवार देर रात अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हैलीपैड के समीप खाट गदेरे में आए मलबे में दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। चारों नेपाल के नागरिक थे।
गुरुवार रात 1.37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण एसडीआरएफ टीम दो किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि भारी बारिश के कारण वहां जेसीबी मशीन का पहुंच पाना संभव नहीं था। एसडीआरएफ के जवानों ने स्वयं खुदाई कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया तथा चार शवों को मलबे से बाहर निकाला और जनपद पुलिस के हवाले किया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि चारों शवों को रुद्रप्रयाग लाया जा रहा है।
मृतकों का विवरण
1. तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासीरूदृ जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
2. पुरना नेपाली, निवासीर जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
3. किशना परिहार, निवासीर जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
4. चीकू बूरा पुत्र खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।



