उत्तराखंड

गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। संसारी माता प्रांगण में गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता मे गोर्खा संघ के सबसे बुजुर्ग सदस्य, सेवला कलां के पूर्व प्रधान और गोर्खा संघ के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा ने झंडारोहण किया।

सांस्कृतिक मंत्री मेघा आले के नेतृत्व मे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग ने किया। जबकि, बुद्धिसरा पवार, अनुराधा थापा, मीना थापा और पंडित अर्जुन पोड़ेल द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। पूर्व अध्यक्ष इंद्र बहादुर थापा जी ने हिन्दी व गोर्खाली भाषा में गणतंत्र दिवस का महत्व का सुंदर वर्णन करने पर परिनीता राई और स्वस्तिका सुब्बा को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के अंत मे मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने सभी का धन्यवाद व अभिवादन किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष आरएस. थापा, पूर्व जीएम इंजीनियर मेघ बहादुर थापा, पूर्व अध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र थापा, मंदिर समिति की पूर्व उपाध्यक्ष मीना पुलामी, रीता गुरुंग, सरिता थापा, गोर्खा संघ के उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुरुंग, सचिव महेश प्रधान, सहसचिव अनिल थापा, ऑडिटर सनम राना, राजेश मल्ल, नेत्र लाल राना, पदम थापा, रोबिन थापा, प्रेम बहादुर गुरुंग, राजन राई, देवेंद्र शाही, राम कुमार थापा, कमल बस्नेत, धन बहादुर थापा, मंदिर समिति की सहसचिव पूजा क्षेत्री, कोषाध्यक्ष संगीता राई, सविता राना, कल्पना थापा, सूर्य विक्रम शाही, अर्जुन क्षेत्री, मीना प्रधान,यमुना थापा, प्रोमिला थापा, संगीता राना, विनीता थापा, विद्या क्षेत्री, बीना थापा, बिमला क्षेत्री, कांता थापा, अड्डी सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे।

कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले बाल कलाकार
स्वास्तिका सुब्बा (हिंदी भाषण)
परनिका राय (नेपाली भाषण)
परनिका राय, स्वास्तिका सुब्बा, अनैरा मल्ला, सांवी थापा, सुसाना ठाकुरी (हिंदी गाना)
अराध्या, देवर थापा, रिदम और आरव ठाकुरी शिवाय (अंग्रेजी गाना)
श्रेय का नृत्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button